बसिया : भाकपा माले के जिला सचिव विजय सिंह के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों पर दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने व जरूरतमंदों को अविलंब राशन कार्ड मुहैया कराने की मांग को लेकर एसडीओ कार्यालय के समक्ष एक दिनी भूख हड़ताल किया गया. जिला सचिव ने कहा कि अमीरों को राशन कार्ड एवं गरीबों को कार्ड से वंचित करने का काम किया जा रहा है.
अगर एसडीओ व डीसी, एमओ को बसिया, कामडारा एवं पालकोट प्रखंड के जरूरतमंदों को राशन कार्ड मुहैया कराने का आदेश जारी करें. अन्यथा भाकपा माले महेंद्र सिंह के शहादत दिवस 11 जनवरी को एसडीओ कार्यालय बसिया में घेरा डालो डेरा डालो एवं 16 जनवरी को गुमला में झूठा मुकदमा वापस नहीं होने तक चरणबद्ध आंदोलन करेगी. मौके पर गजेंद्र सिंह, बसंत कुमार, उमेश बड़ाइक, सुरेंद्र कहार, राजकिशोर महतो, मनोहर महतो सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
