छत्तीसगढ़ का चोर घाघरा में पकड़ाया

घाघरा : घाघरा प्रखंड के रिहायशी इलाका चांदनी चौक से ग्रामीणों ने इंटर स्टेट चोर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है, दूसरा भागने में सफल रहा. इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. पुलिस अभी उसे थाने में रख कर पूछताछ कर रही है. चोर छत्तीसगढ़ […]

घाघरा : घाघरा प्रखंड के रिहायशी इलाका चांदनी चौक से ग्रामीणों ने इंटर स्टेट चोर गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है, दूसरा भागने में सफल रहा. इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जम कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. पुलिस अभी उसे थाने में रख कर पूछताछ कर रही है. चोर छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले के कापू निवासी सरवन उर्फ लादा सिंह है.

वहीं दूसरा चोर सीतापुर के बसंत लाल भाग निकला. जानकारी के अनुसार जलका गांव के अर्जुन साहू बैंक से पैसा निकाल कर अपनी मोटरसाइकिल के डिक्की में रख कर घर लौट रहा था. इस दौरान अर्जुन खाना खाने के लिए चांदनी चौक स्थित भारत साहू के होटल में मोटर साइकिल को बाहर खड़ा करके अंदर घुसा. तभी पहले से नजर बनाये लादा सिंह व बसंत लाल नामक चोरों ने मोटरसाइकिल की डिक्की को तोड़ कर पैसा निकाल कर भाग रहे थे.

इसी दौरान स्थानीय दुकानदारों ने देखा कि अनजान चेहरा डिक्की तोड़ कर कुछ निकाल कर भाग रहा है. इसके बाद लोगों ने दौड़ कर लादा सिंह को पकड़ लिया. वहीं बसंत लाल भागने में सफल रहा. युवक को पकड़ने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जम कर धुनाई की. इस संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र रजक ने कहा की चोर बहुत शातिर और प्रोफेशनल है. इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >