गुमला को सुंदर बनाने का संकल्प लें

गुमला : गुमला धर्मप्रांत के सभी 38 चर्च (आरसी मिशन) में बालक यीशु के जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर सभी धार्मिक अनुष्ठान हुए. चरनी की आशीष की गयी. बालक यीशु के बाल रूप का चुंबन हुआ. मुख्य समारोह गुमला के संत पात्रिक महागिरजाघर में हुआ. यहां रात्रि जागरण मिस्सा […]

गुमला : गुमला धर्मप्रांत के सभी 38 चर्च (आरसी मिशन) में बालक यीशु के जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस धूमधाम के साथ मनाया गया. मौके पर सभी धार्मिक अनुष्ठान हुए. चरनी की आशीष की गयी.
बालक यीशु के बाल रूप का चुंबन हुआ. मुख्य समारोह गुमला के संत पात्रिक महागिरजाघर में हुआ. यहां रात्रि जागरण मिस्सा रात साढ़े दस बजे शुरू हुआ, जो रात 12 बजे तक चला. इसके बाद सुबह में विभिन्न चर्चों में पूजा पाठ की गयी. धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप पॉल लकड़ा ने कहा कि बालक यीशु का जन्म के महत्व को समझ जीवन में बेहतर काम करें. दूसरों के प्रति अच्छी भावना रखें. कहा कि हम सभी एक ही ईश्वर के संतान हैं.
उन्होंने कहा कि गुमला एक सुंदर जिला है. इसकी ख्याति दूर-दूर तक है. आप इस सुंदर जिले को और बेहतर करने का संकल्प लें. उन्होंने बालक यीशु के जन्म पर कहा कि जब धरती पर बुराई चरम पर थी. चारों ओर त्रहिमाम मचा हुआ था. ऐसे समय में मनुष्य के इस दुख तकलीफ को ईश्वर ने समझा. ईश्वर ने मानवों की मुक्ति व उद्धार के लिए अपने प्रिय पुत्र बालक यीशु को धरती पर अवतरित किये. बालक यीशु धरती पर अवतरित होते ही बुराई के खिलाफ आवाज उठायें. यीशु ने खुद कष्ट सहे. लेकिन मानव जाति को सही राह दिखायी. आज हम सभी प्रभु यीशु के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर उनके बताये मार्ग पर चलें.
ठंड में भी विश्वासी पहुंचे चर्च: गुरुवार की रात को कड़कड़ाती ठंड की परवाह किये बिना हजारों ख्रीस्त विश्वासी चर्च पहुंचे व प्रभु यीशु के जन्मोत्सव मनाया.
मौके पर फादर सीप्रियन कुल्लू, फादर सामुवेल कुजूर, फा. जॉन अलबर्ट बाड़ा, फा. रामू भिसेंट मिंज, फा. अमृत तिर्की, फा सीप्रियन केरकेट्टा, फा. एरिक इंदवार, फादर प्रदीप एक्का, फा. नीलम कुजूर, फा. जोसेफ तिर्की, फा. सिरिल केरकेट्टा, फा. कल्याण कुजूर, फा. पॉल केरकेट्टा, फा. जॉन एक्का, फा. इरेनसियुस मिंज, फा. विजय सोय, फा. अनुरंजन पूर्ति, फा.फ्लोरेंस गुड़िया, फा. मनोहर खोया, फा. ख्रीस्तोफर लकड़ा, फा. डेबरावर समेत उसुर्लाइन कॉन्वेंट, संत अन्ना धर्मसमाज की धर्मबहनें व ख्रीस्त विश्वासी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >