जरासंध जयंती आज

गुमला : चंद्रवंशी समाज गुमला द्वारा 20 दिसंबर को चेटर स्थित धीरजचंद्र स्मृति भवन चेटर रोड में जरासंध जयंती का आयोजन किया गया है. मुख्य अतिथि डीएफओ अजीत कुमार सिंह होंगे. पूजन कार्यक्रम सुबह 9 बजे से होगा. वहीं मुख्य अतिथि का संबोधन 11 बजे से होगा. जानकारी अध्यक्ष रवि वर्मा व बबलू वर्मा ने […]

गुमला : चंद्रवंशी समाज गुमला द्वारा 20 दिसंबर को चेटर स्थित धीरजचंद्र स्मृति भवन चेटर रोड में जरासंध जयंती का आयोजन किया गया है. मुख्य अतिथि डीएफओ अजीत कुमार सिंह होंगे. पूजन कार्यक्रम सुबह 9 बजे से होगा. वहीं मुख्य अतिथि का संबोधन 11 बजे से होगा. जानकारी अध्यक्ष रवि वर्मा व बबलू वर्मा ने दी. बताया कि जयंती की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
समाज के बिट्टू वर्मा, मनोज वर्मा, विनोद वर्मा, सतीश वर्मा, सुमित वर्मा, विजय वर्मा, श्याम प्रसाद वर्मा, सुबोध प्रसाद वर्मा व नंदू वर्मा की देखरेख में जयंती की तैयारी शनिवार की रात तक पूरी कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >