गुमला : शहर के बेहराटोली निवासी ज्ञानी एक्का के साथ उसके पति रंथु उरांव ने मारपीट की है. ज्ञानी घायल है. उसका इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है. इलाज के बाद स्थिति ठीक है. ज्ञानी ने बताया कि अक्सर उसका पति घर आता है और मारपीट करता है.
क्यों पीटता है, इसका भी पता नहीं. लगता है कि बाहर का गुस्सा वह घर में निकालता है. रविवार की रात को भी रंथु घर आया. बिना कुछ कहे डंडा उठाया और पीटने लगा. घर के सदस्यों ने बचाया. इसके बाद परिजनों ने रात को ही अस्पताल में भरती कराया. समाचार लिखे जाने तक थाने में केस दर्ज नहीं हुआ है.
