ओके- जनता मेरे साथ इंसाफ करें : नीरू

ओके- जनता मेरे साथ इंसाफ करें : नीरूफोटो (5) ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक गंगोत्री कुजूरकुड़ू (लोहरदगा). एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने शुक्रवार को प्रखंड के कोलसिमरी गांव में बैठक की. बैठक में पहुंचे मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि मांडर की जनता ने जैसे नकार दिया वही प्रत्याशी दूसरी पार्टी का दामन […]

ओके- जनता मेरे साथ इंसाफ करें : नीरूफोटो (5) ग्रामीणों को संबोधित करते विधायक गंगोत्री कुजूरकुड़ू (लोहरदगा). एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने शुक्रवार को प्रखंड के कोलसिमरी गांव में बैठक की. बैठक में पहुंचे मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर ने कहा कि मांडर की जनता ने जैसे नकार दिया वही प्रत्याशी दूसरी पार्टी का दामन थाम कर आप को बरगला रहा है. मांडर में यदि विकास का काम किया होता, तो वहां की जनता नहीं नकारती, किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहें कि एक राष्ट्रीय पार्टी जिसे देश की जनता नकार चुकी है, और दूसरा प्रत्याशी जो जाति-संप्रदाय की राजनीति करता है. एनडीए से ही देश व राज्य का विकास संभव है. एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत ने कहा कि मेरे पति के साथ जो नाइंसाफी हुई है, इंसाफ के लिए आपके पास आयी हूं. कुडू की बहू होने की खातिर व कमल किशोर के अधूरे सपनों को पूर्ण करने के लिए आपका सहयोग चाहिए. कुड़ू की जनता मेरे साथ इंसाफ करें. मौके पर सुदामा प्रसाद, अश्विनी यादव, नारायण गोप, चिलगू भगत, सुका टाना भगत, रामदेव यादव, राजू उरांव, जयबीर उरांव, श्री उरांव, तीरण भगत, लघुवा उरांव समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >