बंद को सफल बनाने की अपील

बंद को सफल बनाने की अपील गुमला. राज्य में स्थानीय नीति व बेरोजगारो की बहाली नहीं होने को लेकर 29 दिसंबर को आदिवासी मूलवासी मंच द्वारा आहूत बंद को लेकर स्थानीय लोगों की बैठक पालकोट रोड में हुई. अध्यक्षता हंदू भगत ने की. बैठक में स्थानीय नीति मुददों को लेकर की जा रही बंदी को […]

बंद को सफल बनाने की अपील गुमला. राज्य में स्थानीय नीति व बेरोजगारो की बहाली नहीं होने को लेकर 29 दिसंबर को आदिवासी मूलवासी मंच द्वारा आहूत बंद को लेकर स्थानीय लोगों की बैठक पालकोट रोड में हुई. अध्यक्षता हंदू भगत ने की. बैठक में स्थानीय नीति मुददों को लेकर की जा रही बंदी को भरपूर सहयोग प्रदान कर इसे सफल बनाने का अनुरोध बस ऑनर एसोसिएशन, चेंबर ऑफ कामर्स, सभी राजनैतिक व सामाजिक संगठनों से किया गया. मौके पर विमल केसरी, चंद्रनाथ प्रसाद, अरूण उरांव, सुशील उरांव, दीपक उरांव, अजीत विश्वकर्मा, बसंत सिंह, मोहन प्रजापति, बालेश्वर उरांव, करीम खान, अल्फ्रेड टोप्पो, शंकर सिंह, आशा किंडो, बलभद्र पाठक, राजीव रंजन सिंह, जय प्रकाश उरांव, मनी उरांव, यशोदा कुमारी, रंजन उरांव, चैतू भगत, दुर्गा उरांव, सुमन गुप्ता, गणेश साहू आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >