सनराइजर्स तीन विकेट से जीता

सनराइजर्स तीन विकेट से जीता गुमला. परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट का 12वां मैच गुरुवार को जय किसान सीसी बनाम सनराइजर्स गुमला के बीच हुआ. सनराइजर्स की टीम तीन विकेट से मैच जीता. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जय किसान सीसी की टीम 10 ओवर […]

सनराइजर्स तीन विकेट से जीता गुमला. परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट का 12वां मैच गुरुवार को जय किसान सीसी बनाम सनराइजर्स गुमला के बीच हुआ. सनराइजर्स की टीम तीन विकेट से मैच जीता. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जय किसान सीसी की टीम 10 ओवर में 49 रन में ही सिमट गयी. इसमें कौशल तिर्की 13 राजू गंझू ने 10 रन बनाये. सनराइजर्स गुमला की ओर से अतुल मनी त्रिपाठी व कृष्णकांत ओझा ने पांच-पांच विकेट प्राप्त किये. जवाबी पारी खेलने उतरी सनराइजर्स गुमला की स्थिति भी कुछ खास नहीं थी. सात विकेट बड़ी आसानी से गिर गये. किसी प्रकार सनराइजर्स की टीम ने 51 रन बनाकर मैच जीता. इसमें आर नायक ने नाबाद आठ व कृष्ण प्रतान ने सात रन बनाये. जय किसान की ओर से सुहैल खान ने चार, तौफिक ने दो व निवास तिर्की ने एक विकेट प्राप्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >