सीएम आज शामिल होंगे संगोष्ठी में

गुमला : मुख्यमंत्री रघुवर दास आज शुक्रवार को गुमला आयेंगे. वे दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से संबंधित बजट पूर्व संगोष्ठी में भाग लेंगे. संगोष्ठी गुमला शहर के नगर भवन में है. अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे. कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो गयी है. नगर भवन को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है. इसमें पांच जिला के […]

गुमला : मुख्यमंत्री रघुवर दास आज शुक्रवार को गुमला आयेंगे. वे दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल से संबंधित बजट पूर्व संगोष्ठी में भाग लेंगे. संगोष्ठी गुमला शहर के नगर भवन में है. अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे. कार्यक्रम की पूरी तैयारी हो गयी है. नगर भवन को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है.
इसमें पांच जिला के सभी विभाग के अधिकारी, प्रबुद्ध लोग व एनजीओ के लोग भाग लेंगे. वहीं रांची से 14 विभाग के प्रधान सचिव भी गुमला आ रहे हैं, जो संगोष्ठी में भाग लेंगे. अधिकारियों के अनुसार सीएम हेलीकॉप्टर से आयेंगे. जबकि सभी विभाग के सचिव सड़क मार्ग से गुमला पहुंचेंगे. डीसी दिनेशचंद्र मिश्र ने कहा कि संगोष्ठी की पूरी तैयारी हो गयी है. नगर भवन में कार्यक्रम है. व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त है. जिले के सभी अधिकारियों के बीच काम का बंटवारा कर दिया गया है.
14 विभाग के सचिव जो भाग लेंगे : योजना सह वित्त विभाग के सचिव अमित खरे, स्वास्थ्य विभाग के सचिव के विद्यासागर, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव एनएन सिन्हा, जल संसाधन विभाग के सचिव सुखदेव सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव एसकेजी रहाटे, पेयजल व स्वच्छता विभाग के सचिव एपी सिंह, झारखंंड राज्य विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह, अपर वित्त आयुक्त सत्येंद्र सिंह, कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव मस्तराम मीणा, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की सचिव आराधना पटनायक, कल्याण विभाग के सचिव राजीव अरुण एक्का, महिला बाल एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे सहित दक्षिणी प्रमंडल के अंतर्गतपड़नेवाले जिला के विभिन्न विभाग के अधिकारी भाग लेंगे.
कोई चूक न हो जाये इसका डर है
धनबाद में बजट पूर्व संगोष्ठी हुआ था. वहां सीएम ने कड़ी कार्रवाई की थी. इस कारण गुमला के अधिकारियों में भी डर है. अधिकारी इस बात से डरे हैं कि कहीं धनबाद की तरह गुमला में भी सीएम किसी पर कार्रवाई न कर दें. इस कारण 11 दिसंबर को होनेवाली संगोष्ठी की तैयारी में किसी प्रकार की कोताही बरती नहीं जा रही है. जिन अधिकारियों की तैयारी की जिम्मेवारी मिली है. सबसे अधिक वे लोग डरे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >