मैंने शराबी पिता को मार डाला

मां को पीट रहा था, बीच-बचाव में बेटी ने की पिटाई पालकोट(गुमला) : पालकोट थाना के लामदोयन गांव के बिराज डुंगडुंग (55) को उसकी पत्नी शांति डुंगडुंग व बेटी रूत डुंगडुंग ने लाठी व डंडा से पीट कर हत्या कर दी. मां-बेटी ने मंगलवार की शाम को पीट कर बिराज को घायल कर दिया था. […]

मां को पीट रहा था, बीच-बचाव में बेटी ने की पिटाई
पालकोट(गुमला) : पालकोट थाना के लामदोयन गांव के बिराज डुंगडुंग (55) को उसकी पत्नी शांति डुंगडुंग व बेटी रूत डुंगडुंग ने लाठी व डंडा से पीट कर हत्या कर दी. मां-बेटी ने मंगलवार की शाम को पीट कर बिराज को घायल कर दिया था. इलाज के अभाव में बुधवार की शाम उसकी मौत हो गयी.
गुरुवार को मां-बेटी पालकोट थाना पहुंची और बिराज की हत्या करने की बात कबूल की. बेटी रूत डुंगडुंग ने कहा : सर, मैंने अपने शराबी पिता को मार डाला. वह शराब पीकर अक्सर मेरी मां व मुझे पीटता था. पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार मंगलवार को बेटी रूत डुंगडुंग पालकोट प्रखंड बीज खरीदने गयी थी. घर में मां शांति डुंगडुंग थी. जब रूत घर पहुंची तो उसने देखा कि उसके पिता मां को पीट रहा है. यह देख कर रूत अपनी मां को बचाने लगी. तो बिराज ने रूत की भी पिटाई कर दी. इससे गुस्सा में मां-बेटी ने बिराज को लाठी से बुरी तरह पीट दिया. जिससे वह घायल हो गया और बुधवार की शाम को उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >