कम मानदेय देने का आरोप

कम मानदेय देने का आरोप सिमडेगा. झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने सदर अस्पताल, शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू, रेफरल अस्पताल ठेठइटांगर सहित बोलबा, बानो, जलडेगा स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत कर्मियों को कम मानदेय देने का आरोप फ्रंटलाइन संस्था पर लगाया है. उनका कहना है कि […]

कम मानदेय देने का आरोप सिमडेगा. झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने सदर अस्पताल, शांति भवन मेडिकल सेंटर बीरू, रेफरल अस्पताल ठेठइटांगर सहित बोलबा, बानो, जलडेगा स्थित स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत कर्मियों को कम मानदेय देने का आरोप फ्रंटलाइन संस्था पर लगाया है. उनका कहना है कि सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति फ्रंट लाइन संस्था द्वारा की गयी है. मानदेय भी उन्हीं के द्वारा दिया गया जाता है. किंतु कर्मियों को निर्धारित सरकारी दर से काफी कम मानदेय दिया जाता है. साथ ही कई कर्मियों को छह माह से मानदेय भी नहीं दिया गया है. श्री सिंह ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >