बंद को सफल बनाने की अपील

बंद को सफल बनाने की अपील गुमला. राज्य में स्थानीय नीति व बेरोजगारों की बहाली नहीं होने को लेकर 29 दिसंबर को आदिवासी मूलवासी मंच द्वारा आहूत बंद को लेकर स्थानीय लोगों की बैठक पालकोट रोड में हुई. अध्यक्षता हंदु भगत ने की. बैठक में स्थानीय नीति मुद्दों को लेकर किये जा रहे बंद को […]

बंद को सफल बनाने की अपील गुमला. राज्य में स्थानीय नीति व बेरोजगारों की बहाली नहीं होने को लेकर 29 दिसंबर को आदिवासी मूलवासी मंच द्वारा आहूत बंद को लेकर स्थानीय लोगों की बैठक पालकोट रोड में हुई. अध्यक्षता हंदु भगत ने की. बैठक में स्थानीय नीति मुद्दों को लेकर किये जा रहे बंद को भरपूर सहयोग प्रदान कर इसे सफल बनाने का अनुरोध बस ऑनर एसोसिएशन, चेंबर ऑफ काॅमर्स, सभी राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों से किया गया. खास कर शिक्षित बेरोजगार युवाओं से सड़क पर उतर कर बंद को हर हाल में सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्थानीय नीति के कारण झारखंडी युवक-युवतियों की बहाली नहीं हो पा रही है. बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोग झारखंड की बहाली पर नजर लगाये हुए हैं. मौके पर विमल केसरी, चंद्रनाथ प्रसाद, अरुण उरांव, सुशील उरांव, दीपक उरांव, अजीत विश्वकर्मा, बसंत सिंह, मोहन प्रजापति, बालेश्वर उरांव, करीम खान, अल्फ्रेड टोप्पो, शंकर सिंह, आशा किंडो, बलभद्र पाठक, राजीव रंजन सिंह, जय प्रकाश उरांव, मनी उरांव, यशोदा कुमारी, रंजन उरांव, चैतु भगत, दुर्गा उरांव, सुमन गुप्ता, गणेश साहू, सहित कई सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >