::::: अज्ञात वृद्ध ठंड से मरा

::::: अज्ञात वृद्ध ठंड से मरा 10 गुम 22 में अज्ञात वृद्ध का शव.गुमला. गुमला पुलिस ने करौंदी श्मशान घाट से 60 वर्षीय अज्ञात पुरुष के शव को बरामद किया है. शव के पास से पुलिस ने एक शॉल बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर यूडी केस दर्ज कर शव की […]

::::: अज्ञात वृद्ध ठंड से मरा 10 गुम 22 में अज्ञात वृद्ध का शव.गुमला. गुमला पुलिस ने करौंदी श्मशान घाट से 60 वर्षीय अज्ञात पुरुष के शव को बरामद किया है. शव के पास से पुलिस ने एक शॉल बरामद किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर यूडी केस दर्ज कर शव की शिनाख्त व पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी. इस संबंध में एएसआइ सियाराम पासवान ने कहा कि देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि मृत व्यक्ति दिमागी रूप से विक्षिप्त था. ठंड के कारण उसकी मौत हो गयी है. हमने शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा है. शिनाख्त होने के बाद ही मामले की खुलासा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >