खाली हुआ जेएमएम का कुनबा

खाली हुआ जेएमएम का कुनबा लोहरदगा. झारखंड मुक्ति मोरचा के द्वारा लोहरदगा उपचुनाव में न तो प्रत्याशी उतारा गया और न ही अब तक किसी भी दल के चुनाव में समर्थन करने की घोषणा की गयी. पार्टी द्वारा अब तक समर्थन की घोषणा नहीं किये जाने के कारण कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति है. वैसे […]

खाली हुआ जेएमएम का कुनबा लोहरदगा. झारखंड मुक्ति मोरचा के द्वारा लोहरदगा उपचुनाव में न तो प्रत्याशी उतारा गया और न ही अब तक किसी भी दल के चुनाव में समर्थन करने की घोषणा की गयी. पार्टी द्वारा अब तक समर्थन की घोषणा नहीं किये जाने के कारण कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति है. वैसे झारखंड मुक्ति मोरचा के अधिकांश कार्यकर्ता दूसरे दलों में शिफ्ट हो गये हैं. कार्यकर्ता दूसरे दलों के उम्मीदवारों के लिए काम कर रहे हैं और वर्तमान में जेएमएम का कुनबा खाली हो गया है. खुद जेएमएम के जिलाध्यक्ष अपनी पत्नी को पंचायत चुनाव लड़ाने में व्यस्त हैं. जेएमएम के कार्यकर्ता लंबे इंतजार के बाद अपने विवेक से दूसरे दलों के प्रत्याशियों के साथ घूम रहे हैं. अब यदि पार्टी किसी दल को समर्थन देने की घोषणा करती भी है तो उसका कोई खास लाभ उस दल को नहीं मिलनेवाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >