:4:::: डुमरी में डॉ प्रियंका ने योगदान किया

:4:::: डुमरी में डॉ प्रियंका ने योगदान किया 10 गुम 19 में डॉ प्रियंकाडुमरी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में नये चिकित्सक के रूप में डॉ प्रियंका उरांव ने योगदान दिया है. इससे डुमरी के ग्रामीणों में खुशी है. गत एक वर्ष से चैनपुर के डॉ राजीव कुमार डुमरी में प्रभारी के रूप में थे. लेकिन […]

:4:::: डुमरी में डॉ प्रियंका ने योगदान किया 10 गुम 19 में डॉ प्रियंकाडुमरी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में नये चिकित्सक के रूप में डॉ प्रियंका उरांव ने योगदान दिया है. इससे डुमरी के ग्रामीणों में खुशी है. गत एक वर्ष से चैनपुर के डॉ राजीव कुमार डुमरी में प्रभारी के रूप में थे. लेकिन उनके कार्यशैली से मरीज नाखुश थे. डॉ राजीव बहुत कम ही डुमरी जाते थे. जिससे मरीजों को परेशानी होती थी. मरीज एएनएम के भरोसे थे. अब डॉ प्रियंका उरांव के योगदान के बाद सबों में खुशी है. डॉ प्रियंका ने बताया कि डुमरी में मेरा पहला पदस्थापन है. कोशिश रहेगी कि मरीजों को हमेशा सेवा दूं. बस स्थानीय लोगों का सहयोग चाहिए. ज्ञात हो कि डुमरी में तीन डॉक्टर की जरूरत है. जिसमें एक का पदस्थापन कर दिया गया है. अब डुमरीवासियों ने अन्य दो रिक्त पदों को भी जल्द ही भरने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >