सनराइजर्स तीन विकेट से जीता मैच

सनराइजर्स तीन विकेट से जीता मैच सीनियर डिविजन क्रिकेट मैच.प्रतिनिधि, गुमलागुमला के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट का 12वां मैच गुरुवार को जय किसान सीसी बनाम सनराइजर्स गुमला के बीच हुआ. सनराइजर्स की टीम तीन विकेट से मैच जीत कर पूरे अंक अर्जित किये. टॉस जीत […]

सनराइजर्स तीन विकेट से जीता मैच सीनियर डिविजन क्रिकेट मैच.प्रतिनिधि, गुमलागुमला के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट का 12वां मैच गुरुवार को जय किसान सीसी बनाम सनराइजर्स गुमला के बीच हुआ. सनराइजर्स की टीम तीन विकेट से मैच जीत कर पूरे अंक अर्जित किये. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए जय किसान सीसी की टीम 10 ओवर में 49 रन में ही सिमट गयी. इसमें कौशल तिर्की 13 राजू गंझु ने 10 रन बनाये. अन्य खिलाड़ी सस्ते में पेवेलियन लौटते गये. हर ओवर में विकेट गिरता गया. सनराइजर्स गुमला की ओर से गेंदबाजी करते हुए अतुल मनी त्रिपाठी ने पांच व कृष्णकांत ओझा ने पांच पिकेट प्राप्त किये. जवाबी पारी खेलने उतरी सनराइजर्स गुमला की स्थिति भी कुछ खास नहीं थी. सात विकेट बड़ी आसानी से गिर गये. किसी प्रकार सनराइजर्स की टीम ने 51 रन बनाकर मैच जीता. इसमें आर नायक ने नाबाद आठ व कृष्ण प्रतान ने सात रन बनाये. जय किसान की ओर से सुहैल खान ने चार, तौफिक ने दो व निवास तिर्की ने एक विकेट प्राप्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >