करुणा के पवत्रि वर्ष की घोषणा 13 को

करुणा के पवित्र वर्ष की घोषणा 13 को सिमडेगा. सिमडेगा धर्म प्रांत के विभिन्न घरों में करुणा के पवित्र वर्ष की घोषणा 13 दिसंबर को मिस्सा अनुष्ठान के बाद किया जायेगा. इस संबंध में विशप विंसेंट बरवा ने सभी पल्ली पुरोहितों को इसकी तैयारी में जुट जाने को कहा है. कहा है कि संत पिता […]

करुणा के पवित्र वर्ष की घोषणा 13 को सिमडेगा. सिमडेगा धर्म प्रांत के विभिन्न घरों में करुणा के पवित्र वर्ष की घोषणा 13 दिसंबर को मिस्सा अनुष्ठान के बाद किया जायेगा. इस संबंध में विशप विंसेंट बरवा ने सभी पल्ली पुरोहितों को इसकी तैयारी में जुट जाने को कहा है. कहा है कि संत पिता फ्रांसिस ने आठ दिसंबर को धन्य कुंवारी मरियम का निष्कलंक गर्भागमन पर्व के दिन करुणा के पवित्र वर्ष का द्वार खोल दिया है. यह पुण्यकाल आठ दिसंबर 2015 से 20 नवंबर 2016 तक चलेगा. कहा है कि इस पवित्र वर्ष में कैथोलिक विश्वासियों को ईश्वर की दया, करुणा पर गहराई से अनुभव करने एवं आधुनिक संसार को हर प्रकार के विभाजन एवं संकट से बचने बचाने का निमंत्रण दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >