मोबाइल दुकान में हुई चोरी

मोबाइल दुकान में हुई चोरी घाघरा. घाघरा थाना के समीप स्थित फ्रेंडस टेलीकॉम मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने छत उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने एक लाख रूपये के मोबाइल, रिचार्ज कूपन, चार्जर सहित अन्य स्पेयर पार्टस लेकर चंपत हुए है. इस संबंध में दुकान संचालक मनोज कुमार सिन्हा ने […]

मोबाइल दुकान में हुई चोरी घाघरा. घाघरा थाना के समीप स्थित फ्रेंडस टेलीकॉम मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने छत उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने एक लाख रूपये के मोबाइल, रिचार्ज कूपन, चार्जर सहित अन्य स्पेयर पार्टस लेकर चंपत हुए है. इस संबंध में दुकान संचालक मनोज कुमार सिन्हा ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन सौंपकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज मामले में कहा कि वह प्रत्येक दिन भांति रात को दुकान बंद कर अपने घर चला गया. बुधवार की सुबह आकर दुकान का ताला खोला, तो दुकान का छत उखड़ा पाया. साथ ही दुकान के सारे मोबाइल व अन्य सामान गायब पाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >