लीड के साथ::: छह साल से बेटी का इंतजार पालकोट की फगनी कुल्लू अपनी बेटी का इंतजार कर रही हैसीडब्ल्यूसी में आवेदन सौंप बेटी को लाने की गुहार लगायी.9 गुम 3 में फगनी देवीगुमला. पालकोट प्रखंड की बघिमा गांव की फगनी देवी छह साल से अपनी बेटी के आने का इंतजार कर रही है. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. फगनी कहती है कि आवाज सुनने को तरस रहे हैं. बुधवार को वह गुमला में सीडब्ल्यूसी कार्यालय पहुंची. उन्होंने आवेदन सौंप कर अपनी बेटी को सकुशल खोज कर लाने की गुहार लगायी है. फगनी ने कहा : जब उसकी बेटी जसिंता की उम्र 11 साल थी,. उसी समय सिसई सेमरा के चामु बड़ाइक उसकी बेटी को ठग कर ले गया. इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है. फगनी ने कई बार चामु से मिल कर अपनी बेटी को लाने के लिए कहा. पर हर समय वह इंकार कर दिया. तीन साल पहले फगनी के पति का निधन हो गया. अब उसकी बेटी जसिंता ही सहारा है. इधर मामला संज्ञान में आने के बाद सीडब्ल्यूसी की चेयरमैन तागरेन पन्ना ने कहा : अभी मामला आया है. पूछताछ व जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
लीड के साथ::: छह साल से बेटी का इंतजार
लीड के साथ::: छह साल से बेटी का इंतजार पालकोट की फगनी कुल्लू अपनी बेटी का इंतजार कर रही हैसीडब्ल्यूसी में आवेदन सौंप बेटी को लाने की गुहार लगायी.9 गुम 3 में फगनी देवीगुमला. पालकोट प्रखंड की बघिमा गांव की फगनी देवी छह साल से अपनी बेटी के आने का इंतजार कर रही है. लेकिन […]
