नक्सलियों ने टावर क्षतिग्रस्त किया

गुमला : पालकोट थाना क्षेत्र के डोम्बाबीरा गांव में भाकपा माओवादी ने उत्पात मचाया है. गांव में लगाये जा रहे बीएसएनएल टावर के मशीन, सोलर प्लेट व बैटरी को जला दिया. सुरक्षा गार्ड दिनेश कुमार व भरत सिंह के साथ मारपीट की. एक घंटे तक दोनों को बंधक बना कर रखा. जाते-जाते नक्सली 34 पीस […]

गुमला : पालकोट थाना क्षेत्र के डोम्बाबीरा गांव में भाकपा माओवादी ने उत्पात मचाया है. गांव में लगाये जा रहे बीएसएनएल टावर के मशीन, सोलर प्लेट व बैटरी को जला दिया. सुरक्षा गार्ड दिनेश कुमार व भरत सिंह के साथ मारपीट की.
एक घंटे तक दोनों को बंधक बना कर रखा. जाते-जाते नक्सली 34 पीस बैटरी उठा कर ले गये. सोलर प्लेट को जमीन में पटक कर तोड़ दिया. घटना को माओवादी के सबजोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव के दस्ता ने अंजाम दिया है. नक्सलियों ने ग्रामीणों को धमकी दी कि पुलिस को जानकारी देने पर पूरे गांव को बम विस्फोट कर उड़ा देंगे. टावर बैठा रहे कर्मियों को भी धमकाया है.
सात-आठ नक्सली आये थे
बीएसएनएल टावर के सुरक्षा गार्ड दिनेश व भरत के अनुसार पांच दिसंबर की रात को सात से आठ नक्सली आये थे. सभी वरदी पहने हुए थे. नक्सली आते ही दोनों को बंधक बना लिये. इसके बाद नक्सली कमांडर कहने लगा कि किसकी अनुमति से यहां टावर बैठाया जा रहा है. काम करने के लिए मना किया था, फिर यहां काम क्यों हो रहा है. इतना कहने के बाद नक्सली सोलर प्लेट को तोड़ने लगे, फिर आग लगा दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >