झाविमो अपना परचम लहरायेगा: बाबूलाल

झाविमो अपना परचम लहरायेगा: बाबूलालफोटो : 4 रोड शो करते बाबूलाल मरांडीलोहरदगा. पेशरार प्रखंड के देवदरिया, जोगांग में झाविमो ने चुनावी सभा का आयोजन किया. मौके झाविमो सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे क्षेत्र को विकास से कोसो दूर रखा. इन दोनों पार्टियों के विधायक रहने के बावजूद […]

झाविमो अपना परचम लहरायेगा: बाबूलालफोटो : 4 रोड शो करते बाबूलाल मरांडीलोहरदगा. पेशरार प्रखंड के देवदरिया, जोगांग में झाविमो ने चुनावी सभा का आयोजन किया. मौके झाविमो सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे क्षेत्र को विकास से कोसो दूर रखा. इन दोनों पार्टियों के विधायक रहने के बावजूद जिले का विकास नहीं किया. पूरा जिला आज विस्थापन, पलायन की मार झेल रही है. हजारों युवक, युवतियां, महिलाएं दूसरे जिले में रोजी-रोटी की तलाश में निकल रहे हैं. बंधु तिर्की ने कहा कि जिला का संपूर्ण विकास झाविमो ही कर सकता है. लोहरदगा की जनता को अब दिग्भ्रमित नहीं किया जा सकता. कांग्रेस एवं आजसू के नेताओं ने इस जिला को बर्बाद कर दिया है. आज लोहरदगा की जनता बदलाव चाहती है. यहां की जनता अगामी 14 दिसंबर को अपने मतों के माध्यम से बदलाव करेगी. जनता का झुकाव झाविमो की ओर है. वह विकास पुरुष बाबूलाल के काम को देख रही है. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. बाबूलाल मरांडी ने रोड शो करते हुए मांगा समर्थनकुडू (लोहरदगा). राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कुडू में रोड शो करते हुए समर्थन मांगा. श्री मरांडी झाविमो के चुनाव कार्यालय ब्लॉक मोड़ से पैदल निकले. ब्लॉक मोड़ से मसजिद चौक, इंदिरा गांधी चौक, नीचे स्टैंड तक गये. डोर-टू-डोर कैंपेन करते हुए झाविमो प्रत्याशी बंधु तिर्की के समर्थन में वोट मांगा. मौके पर अजीम खान, मुजमिल खान, अब्दुल कुद्दूस समेत अन्य नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >