सत्ता में कांग्रेस का आने का सपना, सपना बनकर रह जायेगा : मंत्री

सत्ता में कांग्रेस का आने का सपना, सपना बनकर रह जायेगा : मंत्रीफोटो : 1 ग्रामीणों कि समस्या सुनते मंत्री.कुडू (लोहरदगा). राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने सोमवार को प्रखंड के बड़की चांपी, विश्रामगढ़, सुंदरू, ओपा, जिंगी, राहे, तान, मकरा, हुदू समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की. […]

सत्ता में कांग्रेस का आने का सपना, सपना बनकर रह जायेगा : मंत्रीफोटो : 1 ग्रामीणों कि समस्या सुनते मंत्री.कुडू (लोहरदगा). राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने सोमवार को प्रखंड के बड़की चांपी, विश्रामगढ़, सुंदरू, ओपा, जिंगी, राहे, तान, मकरा, हुदू समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की. ग्रामीणों ने मंत्री से कहा कि गांव में पेयजल, सिंचाई, सड़क, बिजली, शिक्षा समेत स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. मुख्य सड़क कि हालत बदतर हो गयी है. ग्रामीणों के पास रोजगार के कोई साधन नहीं है. पलायन के अलावा कोई साधन नहीं है. चांपी एवं विश्रामगढ़ के ग्रामीणों ने बताया कि ब्लॉक मोड़ से चांपी तक सड़क की हालत बदतर हो गयी है. विश्रामगढ़ मोड़ से गांव होते ओपा तक वर्षो पूर्व बन रही सड़क आज तक पूर्ण नहीं हो पायी है. इससे भारी परेशानियों का सपना करना पड़ रहा है. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव से लेकर शहरों के विकास करने के लिए कृतसंकल्प है. लोहरदगा विधानसभा उपचुनाव के बाद विकास कि गति तेज होगी. राज्य सरकार ग्रामीणों के मदद से बजट बनाने जा रही है. प्रमंडल स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. राज्य में सुखाड़ कि घोषणा मुख्यमंत्री ने की है. जल्द राहत का काम किसानों को हुई फसल क्षति का मुआवजा दिया जायेगा. मौके पर ओम प्रकाश भारती, मुन्ना अग्रवाल, कलीम खान, कबीर अंसारी, परमेश्वर महतो, लाल पंचम नाथ शाहदेव, अवधेश पाठक समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >