मदर टेरेसा क्रिकेट प्रतियोगिता पांच जनवरी से सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में मदर टेरेसा क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर बैठक मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पांच जनवरी से करने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला जायेगा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया. इसमें राजेश कुमार सिंह को संरक्षक, आलोक कुमार श्रीवास्तव, आकाश कुमार महतो, सुमित कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, निशांत कुमार सिंह, वारिश रजा, अनुप समद, महान सोरेंग को प्रभारी बनाया गया. नामांकन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गयी. नामांकन के लिए संजय पान दुकान झूलन सिंह चौक, मुकेश मार्बल दुकान थाना के सामने, सेंटर सैलून दुकान प्रिंस चौक एवं आलोक श्रीवास्तव से संपर्क किया जा सकता है. प्रथम पुरस्कार के रूप में ग्यारह हजार, द्वितीय पुरस्कार पांच हजार एक सौ रुपये दिया जायेगा. साथ ही अनुशासित टीम को सम्मानित किया जायेगा.
मदर टेरेसा क्रिकेट प्रतियोगिता पांच जनवरी से
मदर टेरेसा क्रिकेट प्रतियोगिता पांच जनवरी से सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में मदर टेरेसा क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर बैठक मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पांच जनवरी से करने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला जायेगा. प्रतियोगिता के […]
