:4::: प्रत्येक पंचायत में खुलेगा हाई स्कूल शिक्षा सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों को निर्देश दियाजारी प्रखंड के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में प्लस टू की भी पढ़ाई होगी 7 गुम 1 में वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीसी, डीइओ व डीएसइ.प्रतिनिधि, गुमलाशिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के सचिव आराधना पटनायक ने जिले के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है. साथ ही शिक्षा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने की बात कही है. सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्रीमती पटनायक ने जिले के डीसी दिनेशचंद्र मिश्र, डीइओ नीरू पुष्पा टोप्पो व डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा सहित अन्य पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया है. इस दौरान श्रीमती पटनायक ने प्लस टू स्कूलों के संबंध में चर्चा करते हुए जिले के सभी प्रखंडों में प्लस टू स्कूल का संचालन करने का निर्देश दिया है. कहा कि हर प्रखंड में प्लस टू स्कूल की सुविधा होनी चाहिए और जिस प्रखंड में प्लस टू संचालित नहीं हो रहा है, वहां हाईस्कूल का चयन करें और उसमें प्लस टू का संचालन करें. इस पर जिले के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 12 प्रखंड हैं. जिसमें सिर्फ जारी प्रखंड को छोड़ कर अन्य सभी प्रखंडों में प्लस टू की सुविधा है. जारी के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय को प्लस टू की सुविधा दी जायेगी. हाईस्कूल पर चर्चा करते हुए श्रीमती पटनायक ने जिले प्रत्येक पंचायत में एक हाईस्कूल का संचालन कराने का निर्देश दिया है. कहा कि पंचायत स्तर पर यदि हाईस्कूल नहीं है तो वहां के ऐसे मध्य स्कूल का चयन करें, जो हाईस्कूल की अहर्त्ता रखता है. वहीं जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व मॉडल स्कूल पर चर्चा करते हुए श्रीमती पटनायक ने दोनों स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षक बहाल करने व स्कूल भवन के लिए जमीन चिह्नित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा कक्षा छह की बच्चियों को मुख्यमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के तहत वार्षिक दो हजार रुपये बच्चियों के खाता में जमा करने तथा साइकिल व शिक्षण सामग्री का वितरण जल्द करने का निर्देश दिया.
:4::: प्रत्येक पंचायत में खुलेगा हाई स्कूल
:4::: प्रत्येक पंचायत में खुलेगा हाई स्कूल शिक्षा सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों को निर्देश दियाजारी प्रखंड के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में प्लस टू की भी पढ़ाई होगी 7 गुम 1 में वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीसी, डीइओ व डीएसइ.प्रतिनिधि, गुमलाशिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार […]
