आजसू के चुनाव कार्यालय का उदघाटन

आजसू के चुनाव कार्यालय का उदघाटनफोटो (5) कार्यालय का उदघाटन करते मंत्री.कुड़ू (लोहरदगा). प्रखंड के सलगी पंचायत में भाजपा एवं आजसू पार्टी के संयुक्त चुनाव कार्यालय का उदघाटन सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने फीता काट कर किया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव कार्यालय नहीं सलकी के विकास का कार्यालय है. सलगी […]

आजसू के चुनाव कार्यालय का उदघाटनफोटो (5) कार्यालय का उदघाटन करते मंत्री.कुड़ू (लोहरदगा). प्रखंड के सलगी पंचायत में भाजपा एवं आजसू पार्टी के संयुक्त चुनाव कार्यालय का उदघाटन सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने फीता काट कर किया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव कार्यालय नहीं सलकी के विकास का कार्यालय है. सलगी पंचायत के सभी गांवों के विकास की योजना इस कार्यालय से बनायी जायेगी. ग्रामीणों के सपने को साकार किया जायेगा. कार्यालय उदघाटन के बाद पंचायत अध्यक्ष सचिव एवं बूथ कमेटी के सदस्यों, ग्राम कमेटी के साथ समीक्षा बैठक की. स्पष्ट निर्देश दिया कि चुनाव में विजय पार्टी तब होगी, जब बूथ स्तरीय, ग्राम कमेटी एवं पंचायत कमेटी तीनों आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे. मौके पर ओम प्रकाश भारती, मुन्ना अग्रवाल, कलीम खान, ललकू बैठा, रमेश बैठा, मनोहर ठाकुर, कबीर अंसारी समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >