लीड :9::: भाजपा की स्टेपनी है आजसू : बाबूलाल मरांडी

लीड :9::: भाजपा की स्टेपनी है आजसू : बाबूलाल मरांडी फोटो- एलडीजीए- 9 जनसंपर्क अभियान में निकले बंधु तिर्की.एलडीजीए-15 सभा को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी. लोहरदगा. झारखंड की दशा एवं दिशा तय करेगा यह उप चुनाव. देश का सबसे छोटा जिला और इतनी बदहाल स्थिति हमने कहीं नहीं देखी. उक्त बातें झारखंड विकास मोरचा के […]

लीड :9::: भाजपा की स्टेपनी है आजसू : बाबूलाल मरांडी फोटो- एलडीजीए- 9 जनसंपर्क अभियान में निकले बंधु तिर्की.एलडीजीए-15 सभा को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी. लोहरदगा. झारखंड की दशा एवं दिशा तय करेगा यह उप चुनाव. देश का सबसे छोटा जिला और इतनी बदहाल स्थिति हमने कहीं नहीं देखी. उक्त बातें झारखंड विकास मोरचा के सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी ने निरहू एवं बगडू जामुन टोली में जनसमूह को संबोधित करते हुए कही. कहा कि मतदाताओं को सोच समझ कर वोट देना है. देश के मानचित्र में लोहरदगा है और यहां के 80 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर कर रहे हैं. अगर बंधु तिर्की चुनाव जीतते हैं तो चार महीनों में परिर्वतन दिखने लगेगा. श्री मरांडी ने कहा कि आजसू पार्टी जो भाजपा की स्टेपनी है. उसके अध्यक्ष सुदेश महतो की भी इतनी हिम्मत नहीं है कि लोकतंत्र के तथाकथित डॉन अमित शाह के सामने अपनी आवाज ऊंची करें और आजसू पार्टी के प्रत्याशी बेचारगी की बातें तो छोड़ ही दीजिए. श्री मरांडी ने कहा कि बंधु तिर्की को कंघी छाप पर वोट देकर विजयी बनायें. झारखंड विकास मोरचा के उम्मीदवार बंधु तिर्की ने शहरी क्षेत्र के बरवाटोली में जनसंपर्क अभियान चलाया. श्री तिर्की ने कहा कि लोहरदगा के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें सेवा का एक मौका दें. श्री तिर्की ने कहा कि जिले में विकास की गति थम गयी है. हर ओर भ्रष्टाचार है. जनता परेशान है. ऐसी स्थिति में इस जिले की स्थिति को बदलना जरूरी है. भाजपा कांग्रेस ने क्षेत्र को लूटने का काम किया है. कहा कि यह उपचुनाव इस क्षेत्र के लिए अग्नि परीक्षा होगी. मतदाताओं का एक-एक वोट तय करेगा कि लोहरदगा के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचाई पर ले जाना है या नहीं. मौके पर जोखन भगत, बलवीर देव, मनीष सिंह, सतीश उरांव, नेहाल अख्तर, मो वारिश, किशोर महली, अमित लोहरा, मुर्तुजा अंसारी, हुमन साहू, दिनेश उरांव, विश्वनाथ देवघरिया, मोहीबुल्लाह अंसारी, रसीद अंसारी, संजू सिंह, सरवर अंसारी, विष्णु प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >