:9::: मदर टेरेसा एएनएम स्कूल की छात्राओं को विदायी

:9::: मदर टेरेसा एएनएम स्कूल की छात्राओं को विदायी फोटोफाइल:6एसआइएम:6-शिक्षकों व अतिथियों के साथ छात्राएं.7-नृत्य करती छात्राएं.प्रतिनिधि, बानो(सिमडेगा)बानो स्थित मदर टेरेसा एएनएम स्कूल में विदायी समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर द्वितीय वर्ष की छात्राओं को विदायी दी गयी. मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंभु कुमार एवं विशिष्ट अतिथि बैंक के शाखा […]

:9::: मदर टेरेसा एएनएम स्कूल की छात्राओं को विदायी फोटोफाइल:6एसआइएम:6-शिक्षकों व अतिथियों के साथ छात्राएं.7-नृत्य करती छात्राएं.प्रतिनिधि, बानो(सिमडेगा)बानो स्थित मदर टेरेसा एएनएम स्कूल में विदायी समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर द्वितीय वर्ष की छात्राओं को विदायी दी गयी. मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंभु कुमार एवं विशिष्ट अतिथि बैंक के शाखा प्रबंधक क्लेमेंट टोप्पो उपस्थित थे. प्रथम वर्ष की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं का स्वागत किया. द्वितीय वर्ष की छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया. छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया. छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. अतिथियों ने छात्राओं के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपने काम के प्रति सजग रहने की सलाह दी. समारोह में स्कूल के सचिव डॉ प्रह्लाद मिश्रा ने भी छात्राओं को शुभकामना दी. समारोह में प्राचार्य अलबिना बरला ने विदायी गीत प्रस्तुत कर छात्राओं को स्नेह दिया. कार्यक्रम में लीलावती साहू, सुसाना, निशि, निभा मिश्रा, मरसी, अशोक तिवारी, इग्नेस खाखा आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन रविकांत मिश्रा ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >