पांच युवकों को ले गये नक्सली

पांच युवकों को ले गये नक्सली चैनपुर. चैनपुर थाना क्षेत्र के तबेला गांव से पांच युवकों को नक्सलियों द्वारा उठा कर ले जाने की सूचना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर रंथु उरांव व बीरबल उरांव के दस्ते ने पांचों युवकों को गांव से ले गये. इन लोगों को […]

पांच युवकों को ले गये नक्सली चैनपुर. चैनपुर थाना क्षेत्र के तबेला गांव से पांच युवकों को नक्सलियों द्वारा उठा कर ले जाने की सूचना है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर रंथु उरांव व बीरबल उरांव के दस्ते ने पांचों युवकों को गांव से ले गये. इन लोगों को वोट देने से रोका गया था. परंतु पंचायत चुनाव में वोट दिये. इस कारण रविवार की सुबह को पांचों को उठा कर ले गये. यह भी सूचना है कि दस्ता में शामिल करने के लिए इन लोगों को नक्सली गांव से उठाये हैं. हालांकि इसकी अभी तक पुष्टी नहीं हुई है. ग्रामीण भी डर से कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. एसपी भीमसेन टुटी ने भी नक्सलियों द्वारा युवकों को उठाने की बात से इंकार किये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >