लीड :5:::: चुनाव की सफलता में प्रत्याशी भी भागीदार: उपायुक्त उपायुक्त व प्रेक्षक ने की प्रत्याशियों के साथ बैठकफोटोफाइल:6एसआइएम:2-बैठक में उपस्थित डीसी, प्रेक्षक व अन्य पदाधिकारी.3-उपस्थित प्रत्याशीप्रतिनिधि, सिमडेगासिमडेगा कॉलेज परिसर में तृतीय चरण के चुनाव के प्रत्याशियों के साथ उपायुक्त विजय कुमार सिंह व प्रेक्षक एके रतन ने बैठक की. बैठक में तृतीय चरण में कोलेबिरा व बानो प्रखंड में हुए मतदान की समीक्षा की गयी. उपस्थित प्रत्याशियों को मतदान के प्रतिशत की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. प्रखंडवार मतदान का प्रतिशत बताया गया. साथ ही प्रत्याशियों को मतगणना के समय पर पूरी की जानेवाली प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गयी. प्रत्याशियों से मतदान के क्रम में हुई गड़बड़ियों की भी जानकारी मांगी गयी. प्रत्याशियों ने उपायुक्त के समक्ष शिकायतें रखीं. उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि प्रत्याशियों के सहयोग से ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो पाया है. चुनाव की सफलता में प्रत्याशी भी बराबर के भागीदार हैं. इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं. कहा कि ग्रामीणों में मतदान के प्रति आयी जागरूकता के कारण मतदान का प्रतिशत बढ़ा है. इससे यही प्रतीत होता है कि गांव की सरकार के प्रति ग्रामीणों की आस्था बढ़ी है. हमारी कामना है कि आप निर्वाचित हों और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें. ग्रामीणों के सभी कार्य पंचायत स्तर पर हो. ग्रामीणों को किसी काम के लिए जिला नहीं आना पड़े, यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है. कहा कि गांव आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा. इस अवसर पर प्रेक्षक एके रतन ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर अपर समाहर्ता नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ दिलेश्वर महतो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण के अलावा अन्य पदाधिकारी व कोलेबिरा व बानो के प्रत्याशी उपस्थित थे.
लीड :5:::: चुनाव की सफलता में प्रत्याशी भी भागीदार: उपायुक्त
लीड :5:::: चुनाव की सफलता में प्रत्याशी भी भागीदार: उपायुक्त उपायुक्त व प्रेक्षक ने की प्रत्याशियों के साथ बैठकफोटोफाइल:6एसआइएम:2-बैठक में उपस्थित डीसी, प्रेक्षक व अन्य पदाधिकारी.3-उपस्थित प्रत्याशीप्रतिनिधि, सिमडेगासिमडेगा कॉलेज परिसर में तृतीय चरण के चुनाव के प्रत्याशियों के साथ उपायुक्त विजय कुमार सिंह व प्रेक्षक एके रतन ने बैठक की. बैठक में तृतीय चरण में […]
