:6:::: 15 दिन बाद शांति का शव मिला

:6:::: 15 दिन बाद शांति का शव मिला शहर के चेटर गांव से भंडरिया जाने के लिए निकली थी.6 गुम 11 में मृतका के परिजनप्रतिनिधि, गुमलागुमला थाना के भंडरिया गांव के खेत से लेपी देवी उर्फ शांति देवी का शव शनिवार की शाम को पुलिस को मिला है. उस समय परिजनों का पता नहीं चला […]

:6:::: 15 दिन बाद शांति का शव मिला शहर के चेटर गांव से भंडरिया जाने के लिए निकली थी.6 गुम 11 में मृतका के परिजनप्रतिनिधि, गुमलागुमला थाना के भंडरिया गांव के खेत से लेपी देवी उर्फ शांति देवी का शव शनिवार की शाम को पुलिस को मिला है. उस समय परिजनों का पता नहीं चला था. रविवार को परिजन सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन ले गये. मृतका के बेटे शंकर सिंह ने कहा : उन लोगों का घर भंडरिया गांव है. लेकिन गुमला में रह कर ठेला चलाते हैं. 15 दिन पहले उसकी मां शांति देवी घर से यह कह कर निकली कि वह भंडरिया गांव जा रही है. एक दो दिन में वापस आ जायेगी. वह कपड़ा लेकर नहीं गयी थी. इस कारण परिवार के लोग समझे कि मां वापस आ जायेगी. लेकिन 15 दिन तक वह गायब रही. शनिवार की शाम को पता चला कि उसकी मां की हत्या हो गयी है. बेटे ने यह भी बताया कि उसकी मां शराब अधिक पीती थी. इस कारण आशंका व्यक्त की जा रही है कि शराब पीने के बाद किसी से कहा-सुनी हुई होगी, तो शांति की हत्या कर दी गयी. बेटे ने किसी से दुश्मनी की बात से इंकार किया है. इस मामले में थाने में अज्ञात लोगों पर केस किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >