:8::: विहिप ने 23वां शौर्य दिवस मनाया

:8::: विहिप ने 23वां शौर्य दिवस मनाया फोटो- एलडीजीए- 2 बैठक करते विहिप कार्यकर्त्ता. लोहरदगा. विश्व हिंदू परिषद जिला ईकाई के तत्वावधान में स्थानीय तिवारी दुरा जगरनाथ मंदिर के प्रांगण में 23वां शौर्य दिवस विहिप जिलाध्यक्ष सरोज महतो की अध्यक्षता में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर […]

:8::: विहिप ने 23वां शौर्य दिवस मनाया फोटो- एलडीजीए- 2 बैठक करते विहिप कार्यकर्त्ता. लोहरदगा. विश्व हिंदू परिषद जिला ईकाई के तत्वावधान में स्थानीय तिवारी दुरा जगरनाथ मंदिर के प्रांगण में 23वां शौर्य दिवस विहिप जिलाध्यक्ष सरोज महतो की अध्यक्षता में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर सरोज महतो ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि के लिए कार सेवकों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जायेगी. यहां भव्य मंदिर बनना चाहिए. विहिप उपाध्यक्ष प्रमोद प्रजापति ने कहा कि श्रीराम भूमि हिंदुओं के धर्म, आस्था एवं विश्वास से जुड़ा हुआ है. अयोध्या में श्री राम मंदिर बने यह हर सनातन धर्मियों का सपना है. मौके पर राजेद्र प्रसाद खत्री, अशोक कांस्यकार, देव नारायण पांडेय, कृष्णा सिंह, विजय चंद्रशेखर, जगदीश अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, गुडू ठाकुर, भोला पाठक, सरजू पांडे, विकास महतो, विवेक अग्रवाल आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >