:6::: बिशप के पिता जोसेफ की 103 वर्ष में निधन

:6::: बिशप के पिता जोसेफ की 103 वर्ष में निधन टोंगो चर्च में मिस्सा पूजा के बाद दफन क्रिया किया गयाजोसेफ बरवा पूर्व मुखिया व शिक्षक रह चुके हैं6 गुम 18 में जोसेफ बरवा का फाइल फोटोप्रतिनिधि, चैनपुर(गुमला)सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप विन्सेंट बरवा के पिता जोसेफ बरवा का निधन चार दिसंबर की शाम छह बजे […]

:6::: बिशप के पिता जोसेफ की 103 वर्ष में निधन टोंगो चर्च में मिस्सा पूजा के बाद दफन क्रिया किया गयाजोसेफ बरवा पूर्व मुखिया व शिक्षक रह चुके हैं6 गुम 18 में जोसेफ बरवा का फाइल फोटोप्रतिनिधि, चैनपुर(गुमला)सिमडेगा धर्मप्रांत के बिशप विन्सेंट बरवा के पिता जोसेफ बरवा का निधन चार दिसंबर की शाम छह बजे हो गया. उनकी उम्र 103 वर्ष थी. जोसेफ रिटायर शिक्षक व पूर्व मुखिया रह चुके हैं. उनके निधन से गुमला व सिमडेगा धर्मप्रांत में शोक की लहर है. अपने जीवन काल में जोसेफ ने चैनपुर क्षेत्र में कई काम किये हैं. शनिवार को टोंगो चर्च में मिस्सा पूजा हुई. इसमें सिमडेगा बिशप विन्सेंट बरवा व गुमला बिशप पॉल लकड़ा के अलावा कई पुरोहित, धर्मबहनें व ख्रीस्त विश्वासी भाग लिये. मिस्सा पूजा के बाद टोंगो कातिंग कब्रगाह में उनका दफन क्रिया किया गया. जोसेफ के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं. जिसमें से एक भाई वर्तमान में सिमडेगा के विशप हैं और एक बहन इरमा बरवा जो टोगों में सिस्टर है. बाकी चार बहन पारिवारिक जीवन जी रही हैं. इससे पहले पुत्र बिशप विन्सेंट बरवा की अगुवाई में मिस्सा बलिदान हुआ. बिशप ने कहा कि पिता के निधन से दुखी तो हूं. लेकिन इतने लंबे दिनों तक हमारे बीच रहे और उनकी कृपा व आशीर्वाद हमें मिला. अपने पिता के साथ बिताए कई लम्हों को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की. जोसेफ 18 वर्षों तक मुखिया के रूप में लोगाें की सेवा किये. गांव के प्रचारक भी थे.जारी प्रखंड के सीसीकरम टोली के डीबी स्कूल व बेंदोरा में बतौर शिक्षक रह चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >