चुनाव को लेकर चर्चा-परिचर्चा जोरों पर

चुनाव को लेकर चर्चा-परिचर्चा जोरों पर बिशनपुर. पंचायत चुनाव को लेकर मुखिया, वार्ड, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का चुनावी दौरा जोरों पर है. प्रत्याशी गांवों का दौरा कर रहे हैंं. लेकिन अभी फसल की कटनी होने के कारण ग्रामीण गांव के बजाये खेतों में काम करते नजर आ रहे हैं. इस कारण प्रत्याशियों […]

चुनाव को लेकर चर्चा-परिचर्चा जोरों पर बिशनपुर. पंचायत चुनाव को लेकर मुखिया, वार्ड, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों का चुनावी दौरा जोरों पर है. प्रत्याशी गांवों का दौरा कर रहे हैंं. लेकिन अभी फसल की कटनी होने के कारण ग्रामीण गांव के बजाये खेतों में काम करते नजर आ रहे हैं. इस कारण प्रत्याशियों का गांवों का दौरा बेकार साबित हो रहा है. हालांकि चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी रात को भी दौरा कर लोगों से मिलने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं चुनाव को लेकर बिशुनपुर में चर्चा-परिचर्चा चल रही है. जहां लोग जुट रहे हैं. वहीं चुनावी चौपाल शुरू हो जा रहा है. हर कोई हार-जीत की बातें कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >