पांच गांज पुआल जल कर राख भरनो. प्रखंड के महलीटोली बस्ती निवासी बजिंदर महली व चरकू महली के घर के आंगन में रखे धान के पुआल में रविवार की सुबह आग लग गयी. आग लगने से पांच गांज पुआल जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार चरकू व बजिंदर महली अपने घर के आंगन के समीप पुआल रखे थे. रविवार की सुबह अचानक पुआल से धुआं निकलता देख आसपास के लोग इकठ्ठा होकर आग को बुझाने का प्रयास किया. लेकिन वे आग पर काबू नहीं पा सके. जिस कारण पुआल जल कर राख हो गया. किसान चरकू व बजिंदर ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.
पांच गांज पुआल जल कर राख
पांच गांज पुआल जल कर राख भरनो. प्रखंड के महलीटोली बस्ती निवासी बजिंदर महली व चरकू महली के घर के आंगन में रखे धान के पुआल में रविवार की सुबह आग लग गयी. आग लगने से पांच गांज पुआल जल कर राख हो गया. जानकारी के अनुसार चरकू व बजिंदर महली अपने घर के आंगन […]
