आग से पांच गांज धान जल कर राख

आग से पांच गांज धान जल कर राख डुमरी. बिर्री ग्राम निवासी सुरेश सिंह का पांच धान का गांज आग लगने से जल कर राख हो गया. खलिहान में आग लगभग एक बजे लगी है. खलिहान में आग लगने के बाद किसान व आस पड़ोस के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. […]

आग से पांच गांज धान जल कर राख डुमरी. बिर्री ग्राम निवासी सुरेश सिंह का पांच धान का गांज आग लगने से जल कर राख हो गया. खलिहान में आग लगभग एक बजे लगी है. खलिहान में आग लगने के बाद किसान व आस पड़ोस के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके. जिसके कारण पूरा खलिहान जल कर राख हो गया. किसान सुरेश ने बताया कि आगजनी से लगभग पचास हजार रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है. सुरेश ने प्रखंड प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >