प्रशासनिक पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक फोटोफाइल:23एसआइएम:3-बैठक में उपस्थित डीसी, प्रेरक्षक व अन्य पदाधिकारीसिमडेगा. सिमडेगा कॉलेज परिसर में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने प्रथम चरण के मतदान के प्रत्याशियों के साथ बैठक की. बैठक में सर्वप्रथम सफलता पूर्वक मतदान संपन्न कराने में सहयोग करने पर प्रत्याशियों को बधाई दी गयी. बैठक में 80 प्रतिशत से अधिक मतदानवाले बूथों की जानकारी दी गयी. प्रत्याशियों ने मतदान के क्रम में किसी प्रकार की हुई गड़बड़ी या किसी शिकायत के बारे पूछा गया. किंतु किसी भी प्रत्याशी ने कोई शिकायत नहीं रखी. उपस्थित प्रत्याशियों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रथम चरण का चुनाव संपन्न कराने के लिए उपायुक्त सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी धन्यवाद दिया. बैठक में उपायुक्त विजय कुमार सिंह, प्रेक्षक एके रतन, एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ दिलेश्वर महतो, बीडीओ बंधन लौंग, सीओ संजय कुमार सिंह के अलावा संबंधित प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रशासनिक पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक
प्रशासनिक पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक फोटोफाइल:23एसआइएम:3-बैठक में उपस्थित डीसी, प्रेरक्षक व अन्य पदाधिकारीसिमडेगा. सिमडेगा कॉलेज परिसर में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने प्रथम चरण के मतदान के प्रत्याशियों के साथ बैठक की. बैठक में सर्वप्रथम सफलता पूर्वक मतदान संपन्न कराने में सहयोग करने पर प्रत्याशियों को बधाई दी गयी. बैठक में 80 प्रतिशत से […]
