पंचायत:::: कुटवां गांव का नहीं हुआ विकास : ग्रामीण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2015 7:56 PM
पंचायत:::: कुटवां गांव का नहीं हुआ विकास : ग्रामीण 13 गुम 8 में कुटवां गांव के ग्रामीण13 गुम 9 में सुबोध लालगुमला. सदर प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के कुटवां गांव का विकास अभी तक नहीं हुआ. गांव के लोग विकास को तरस रहे हैं. पंचायत चुनाव के पांच साल गुजरने के बाद जिला परिषद व […]
पंचायत:::: कुटवां गांव का नहीं हुआ विकास : ग्रामीण 13 गुम 8 में कुटवां गांव के ग्रामीण13 गुम 9 में सुबोध लालगुमला. सदर प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र के कुटवां गांव का विकास अभी तक नहीं हुआ. गांव के लोग विकास को तरस रहे हैं. पंचायत चुनाव के पांच साल गुजरने के बाद जिला परिषद व मुखिया विकास करने में नाकाम साबित हुए हैं. यह कहना ग्रामीणों की है. गांव की समस्या को लेकर बैठक हुई. ग्रामीणों ने कहा बारिश नहीं हुई. सुखाड़ की स्थिति है. कई परिवार के लोग पलायन कर गये. गांव में सड़क, पानी व बिजली की समस्या है. नयी सड़क बनी थी, वह भी टूट गयी. इस क्षेत्र में विकास के नाम पर लूट हो रही है. बैठक में तेज लकड़ा, चैतु गोप, रामधन सिंह, जेबियर एक्का, प्रदीप सिंह सहित कई लोग थे.पूर्वी क्षेत्र का नहीं हुआ विकास : सुबोधविधानसभा अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुबोध कुमार लाल ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत पड़नेवाले मुरकुंडा, कलिगा, वृंदा, उरमी, डुमरडीह, अंबवा, चरकाटांगर जामटोली, टैसेरा, कोटेंगसेरा गांव आज भी विकास की बाट जोह रहा है. जनता को ठग कर पूर्व के प्रतिनिधियों ने वोट लिया, पर विकास नहीं किया. अभी चुनाव होने वाला है. लोग जागरूक बनें. विकास करनेवाले का चुनाव करें. कहा कि पूर्वी क्षेत्र घनी आबादीवाला इलाका है. इस क्षेत्र का बहुत पहले विकास हो जाना चाहिए था. कहा कि मैं अपने स्तर से इस क्षेत्र के विकास का पूरा प्रयास करूंगा. जरूरत है लोग साथ दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










