अपराधियों ने घर में घुस कर जरूरी कागजात जलाये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2015 7:09 PM
अपराधियों ने घर में घुस कर जरूरी कागजात जलाये फोटोफाइल:13एसआइएम:4-जानकारी देते भुक्तभोगीठेठइटांगर(सिमडेगा). ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के ताराबोगा पंचायत के जिलिंगा जगड़ा गांव में अपराधियों ने एक घर में घुस कर आवश्यक कागजात जला दिये. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जिलिंगा निवासी ख्रिस्तोफर लकड़ा अपनी पत्नी के साथ अंवराबहार अपनी बहन के घर गया था. घर […]
अपराधियों ने घर में घुस कर जरूरी कागजात जलाये फोटोफाइल:13एसआइएम:4-जानकारी देते भुक्तभोगीठेठइटांगर(सिमडेगा). ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के ताराबोगा पंचायत के जिलिंगा जगड़ा गांव में अपराधियों ने एक घर में घुस कर आवश्यक कागजात जला दिये. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जिलिंगा निवासी ख्रिस्तोफर लकड़ा अपनी पत्नी के साथ अंवराबहार अपनी बहन के घर गया था. घर में कोई नहीं था. इसी क्रम में सुबह लगभग आठ बजे आठ-दस की संख्या में हथियार से लैस अपराधकर्मी उसके घर पहुंचे और दरवाजे का ताला तोड़ कर उसके घर में घुस गये. घर में रखे आवश्यक कागजात व अन्य सामान को आंगन में जमा किया और में उसमें आग लगा दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. घटना के क्रम में ख्रिस्तोफर लकड़ा मोटरसाइकिल से गांव पहुंचा था. किंतु घर के पास अपराधियों को देख कर फरार हो गया. उसने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. साथ ही थाना में प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है. इधर ख्रिस्तोफर लकड़ा ने बताया कि उसे वर्ष 2013 से ही अपराधियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. इसमें कुछ परिवार के सदस्य एवं गांव के लोग भी शामिल हैं. उनसे लगातार रंगदारी की मांग भी की जा रही है. साथ ही जान से मार देने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि उस पर एक बार जान लेवा हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. वहीं एक बार उस पर अपराधियों ने फायरिंग भी की है. वह अपराधियों के डर से दिल्ली चला गया था. इधर छह माह पूर्व वह लौटा है. इसके बाद लगातार उसे डेढ़ लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










