गणतंत्र दिवस : कार्यक्रम पीएइ स्टेडियम में

गणतंत्र दिवस : परेड के साथ स्कूली बच्चे निकालेंगे झांकी गुमला : जिले में आज धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा. जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. विविध कार्यक्रमों के बीच गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा. मुख्य कार्यक्रम गुमला के परमवीर अलबर्ट एक्का (पीएइ) स्टेडियम में होगा. स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हजारों […]

गणतंत्र दिवस : परेड के साथ स्कूली बच्चे निकालेंगे झांकी
गुमला : जिले में आज धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा. जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. विविध कार्यक्रमों के बीच गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा. मुख्य कार्यक्रम गुमला के परमवीर अलबर्ट एक्का (पीएइ) स्टेडियम में होगा. स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल होंगे. विविध कार्यक्रमों के बीच गुमला जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे परेड करेंगे.
झांकी भी निकालेंगे. परेड व झांकी आकर्षण के केंद्र होंगे. पीएइ स्टेडियम में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: नौ बजे झंडोत्तोलन के साथ होगा. इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले पुलिस पदाधिकारी, शिक्षक, स्कूली बच्चे सहित अन्य लोगों को पुरस्कृत किया जायेगा. दिन के 12 बजे से स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता होगी. दोपहर तीन बजे से प्रशासन एकादश बनाम नगर एकादश के बीच फैंसी फुटबॉल प्रतियोगिता होगी. इसके बाद शाम 6.30 बजे से रात्रि नौ बजे तक स्थानीय नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. गुमला के विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में भी झंडोत्तोलन व माल्यार्पण कार्यक्रम होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >