देवाकी बाबा धाम में 24 घंटे का महा रुद्राभिषेक संपन्न

गुमला के देवाकी बाबा धाम में 24 घंटे का महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ. हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हवन और आरती के साथ इसका समापन हुआ. इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की गई.

घाघरा (गुमला): घाघरा प्रखंड के देवाकी बाबा धाम में आयोजित 24 घंटे के महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान का शुक्रवार को विधिवत समापन हुआ. 24 घंटे तक चले रुद्राभिषेक के बाद मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी.

इसके बाद भगवान भोलेनाथ की आरती की गयी. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. अनुष्ठान के समापन पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

ये भी पढ़ें- कोर्ट के आदेश के बाद भगोड़ा घोषित हुआ जितेंद्र साहू, स्थायी वारंट जारी करने का निर्देश

आचार्यों और पुरोहितों को दी गयी विदाई

महा रुद्राभिषेक अनुष्ठान के सफल आयोजन के बाद देवाकी बाबा धाम प्रबंधन समिति की ओर से सभी आचार्यों और पुरोहितों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. समिति के सचिव किशोर जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर 24 घंटे का महा रुद्राभिषेक, हवन और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया था, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे और सभी लोगों का जीवन खुशहाल हो, यही कामना है.

मौके पर किशोर जायसवाल, संजीत साहू, संजय साहू, प्रेम जायसवाल, नरेश जायसवाल, नीरज सिंह, आकाश साहू, शिवम मिश्रा, संतवाणी मिश्रा, राहुल साहू, अनंत साहू, रजत जायसवाल, वीणा जायसवाल, प्रेमा जायसवाल, संध्या देवी, स्वाति जायसवाल, लक्ष्मी देवी, रिंकू देवी, मीना देवी, नीतू कुमारी और सीमा देवी सहित कई लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >