इलाके में जमा हुआ है नकुल का दस्ता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2014 5:47 PM

विज्ञापन

नकुल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना में है.सभी माओवादी चैनपुर के कुरुमगढ़ व सिविल इलाके में जुटने की योजना बना रहे हैं.प्रतिनिधि, गुमलाबिशुनपुर इलाके में अभी भी नकुल यादव का दस्ता जमा हुआ है. बताया जा रहा है कि कल रात को नकुल अपने दस्ते के साथ बेती से होते हुए बिशुनपुर […]

विज्ञापन

नकुल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना में है.सभी माओवादी चैनपुर के कुरुमगढ़ व सिविल इलाके में जुटने की योजना बना रहे हैं.प्रतिनिधि, गुमलाबिशुनपुर इलाके में अभी भी नकुल यादव का दस्ता जमा हुआ है. बताया जा रहा है कि कल रात को नकुल अपने दस्ते के साथ बेती से होते हुए बिशुनपुर से चैनपुर की ओर जा रहा था. तभी यह हादसा हुआ है. नकुल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना में है. इसकी गुप्त सूचना पुलिस को भी मिली है. इसलिए पुलिस ने बेती स्कूल के समीप एंबुस लगायी हुई थी और यह घटना घटी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों की एक बड़ी टुकड़ी कुरुमगढ़ व सिविल इलाके में जुटने की सूचना है. यहां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बननी है. इसलिए नकुल भी यहां जा रहा था. पर इस घटना के बाद नकुल बिशुनपुर में ही रुक गया है. विधानसभा चुनाव से पहले माओवादी इस क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं. लोकसभा चुनाव में माओवादियों ने पुलिस को फांसने के लिए बड़ी तैयारी की थी. इसी के तहत पीपी बामदा के बूथ में हमला भी किया गया था. पर पुलिस ने यहां चतुराई से काम लिया था. हमला की सूचना के बाद भी पुलिस किसी दूसरी टुकड़ी को पीपी बामदा नहीं भेजी. जिस कारण पुलिस व माओवादी में भिड़ंत नहीं हुई थी. संभावना है कि माओवादी विस चुनाव से पहले पुलिस को क्षति पहुंचा कर उनका मनोबल तोड़ना चाहती है. इधर बीरबल उरांव व रंथु उरांव कोटाम, माड़ापानी, पतगच्छा, बरांगपाट इलाके में अपनी उपस्थिति दिखा कर पुलिस को अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रहे हैं. जिससे माओवादी पुलिस को निशाना बना सके.सीएम के आदेश पर अधिकारियों ने जांच कीबिशुनपुर. बेती में हुई घटना की सूचना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर डिवीजनल कमिश्नर केके खंडेलवाल, आइजी एमएस भाटिया, डीसी वीणा श्रीवास्तव व डीआइजी प्रवीण सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया. सभी अधिकारी शाम को पहुंचे थे. नक्सल इलाका होने के कारण जगह-जगह पर सीआरपीएफ के जवान तैनात थे. अधिकारी घटनास्थल को देखने के बाद रिपोर्ट तैयार किये हैं. गांव के लोगों से भी मुलाकात की. खंडेलवाल ने ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी ली है. इसके बाद शाम साढ़े छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच सभी अधिकारी वहां से रांची के लिए रवाना हो गये. यहां बता दें कि घटना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच का आदेश दिया है. इसके बाद अधिकारी जांच के लिए पहुंचे थे. मृतक के परिजनों को सभी प्रकार की सुविधा देने का आश्वासन दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola