गुमला : PLFI के एरिया कमांडर समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार

गुमला :गुमला पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर सहित चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एरिया कमांडर अनुज धनवार उर्फ पंकज, सदस्य अजीत उरांव, चरवा उरांव व रामानंद महतो है. इन लोगों के पास से एक पिस्तौल, 12 बोर का दो जिंदा गोली, एक खोखा, एके-47 का दो जिंदा गोली, उग्रवादी परचा व एक […]

गुमला :गुमला पुलिस ने पीएलएफआई के एरिया कमांडर सहित चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एरिया कमांडर अनुज धनवार उर्फ पंकज, सदस्य अजीत उरांव, चरवा उरांव व रामानंद महतो है. इन लोगों के पास से एक पिस्तौल, 12 बोर का दो जिंदा गोली, एक खोखा, एके-47 का दो जिंदा गोली, उग्रवादी परचा व एक मोटर साइकिल बरामद हुआ है. एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि पांच जनवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला थाना के सिलाफारी गांव में कुछ उग्रवादी दहशत पैदा करने के लिए किसी घटना को अंजाम देने पहुंचे हैं. तुरंत पुलिस टीम का गठन कर गांव भेजा गया. पुलिस पहुंची तो तीन उग्रवादी भागने लगे.

पुलिस ने पीछा किया तो उग्रवादियों ने जानलेवा हमला के नीयत से फायरिंग करने लगे. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलायी. भागने के क्रम में एक उग्रवादी एरिया कमांडर अनुज धनवार को पकड़ा गया. उससे पूछताछ के बाद अन्य तीन उग्रवादियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है. एसपी ने कहा कि सिलाफारी में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में सरगना संजय महतो उर्फ संतोष टाइगर भाग निकला. पुलिस अब संजय को पकड़ने के लिए खोज रही है. पकड़े गये चारों उग्रवादी गुमला, घाघरा, बिशुनपुर व अन्य थाना क्षेत्रों में हावी थे. ये लोग लेवी वसूलने से पहले दहशत पैदा करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >