अलबर्ट की जीवनी पर बन रही है डॉक्यूमेंटरी फिल्म

पूर्व सैनिक सेवा परिषद बना रही है िफल्म जारी(गुमला) : परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की जीवनी को लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा डॉक्यूमेंटरी फिल्म बनायी जा रही है, जो परमवीर के नाम से है. इसकी शूटिंग जारी गांव में की गयी. अलबर्ट एक्का किस स्कूल में पढ़ाई की. फौज में बहाली के […]

पूर्व सैनिक सेवा परिषद बना रही है िफल्म
जारी(गुमला) : परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की जीवनी को लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा डॉक्यूमेंटरी फिल्म बनायी जा रही है, जो परमवीर के नाम से है. इसकी शूटिंग जारी गांव में की गयी. अलबर्ट एक्का किस स्कूल में पढ़ाई की. फौज में बहाली के लिए कहां पर दौड़ लगायी, घर की स्थिति क्या है, उनके शौर्य स्थल की भी शूटिंग की गयी.
वहीं जारी गांव के लोगों ने बैठक कर अलबर्ट एक्का की बारे में विशेष रूप से चर्चा की. शूटिंग के लिए आये पूर्व मेजर डीएन दास, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के महासचिव अनिरूद्ध सिंह व कैमरा मैन रूपक कुमार ने अलबर्ट एक्का की विधवा बलमदीना एक्का से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया. उनका हाल चाल जाना. मौके पर दिलीप बड़ाइक, नंद किशोर नंद, चैतु सिंह, दिलबोध बड़ाइक, बोनिफास कुजूर व रूडोल्फ किस्पोट्टा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >