गुमला : गुमला के कोटाम गांव में बिषाक्त भोजन खाने से पांच लोग बीमार हो गये. इलाज के बाद सभी की स्थिति ठीक है. सभी का इलाज गुमला अस्पताल में भरती किया गया है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम को कोटाम निवासी बंधन सिंह की पत्नी ने दाल, भात व सब्जी बनायी थी.
इसके बाद खाने को चूल्हा के पास खुला छोड़ दिया. इसी क्रम में खाने में छिपकली गिर गयी. रात आठ बजे परिवार के बंधन, संगीता देवी, संध्या कुमारी, नंदन सिंह व प्रिंस कुमार सिंह ने भोजन खाया. भोजन खाने के कुछ देर के बाद सभी बेहोश होने लगे. इसके बाद सभी को गुमला अस्पताल में भरती कराया गया.
