60 हजार रुपया ठगी करने का आरोप

गुमला : चैनपुर निवासी मीरा देवी ने एसपी चंदन कुमार झा को ज्ञापन सौंपा है. इसमें अपने मकान मालिक पर घर बिक्री करने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी करते हुए मकान की रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाया है. ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 1998 से मैं अपने पति बसंत राम […]

गुमला : चैनपुर निवासी मीरा देवी ने एसपी चंदन कुमार झा को ज्ञापन सौंपा है. इसमें अपने मकान मालिक पर घर बिक्री करने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी करते हुए मकान की रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाया है.

ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 1998 से मैं अपने पति बसंत राम के साथ उनके व्यावसायिक स्थान चैनपुर में धनंजय सिंह के मकान में में रहती थी. इसी क्रम में मकान मालिक ने किराया वाला दो कमरा मेरे नाम से बिक्री करने का प्रस्ताव देकर मुझसे 60 हजार रुपया ले लिया है, परंतु मकान बिक्री करने की बात कहने पर टाल मटोल करता है और जाति सूचक गाली गलौज करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >