मत्स्य बीज का वितरण शुरू

गुमला : जिला मत्स्य विभाग द्वारा इस वर्ष जिले के मत्स्य पालकों के बीच 3.30 लाख मत्स्य बीज का वितरण किया जायेगा. मत्स्य विभाग के नगर सिसई, भरनो, बिशुनपुर, घाघरा व गुमला स्थित फार्म से मत्स्य बीज का वितरण किया जायेगा. गुरुवार से मत्स्य पालकों के बीच मत्स्य बीज का वितरण शुरू हो गया है. […]

गुमला : जिला मत्स्य विभाग द्वारा इस वर्ष जिले के मत्स्य पालकों के बीच 3.30 लाख मत्स्य बीज का वितरण किया जायेगा. मत्स्य विभाग के नगर सिसई, भरनो, बिशुनपुर, घाघरा व गुमला स्थित फार्म से मत्स्य बीज का वितरण किया जायेगा. गुरुवार से मत्स्य पालकों के बीच मत्स्य बीज का वितरण शुरू हो गया है.
गुमला में जिला मत्स्य पदाधिकारी सीमा कुजूर ने कोयंजारा, कामडारा, भागीटोली, हर्राडांड़ व नवागढ़ आदि के मत्स्य पालकों के बीच मत्स्य बीज का वितरण किया. मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि एक माह का बीज 100 रुपये हजार, दो माह का बीज 200 रुपये हजार और दो माह से ऊपर का बीज 400 रुपये हजार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >