बोल्डर बिछा कर छोड़ दिया, परेशानी

घाघरा : प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया से बालाखटंगा तक बन रही सड़क से लोगों को परेशानी हो रही है. ठेकेदार ने पत्थर बिछा कर छोड़ दिया है, जिससे आये दिन हादसे हो रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि बरसात में सड़क बन रही है. इससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा […]

घाघरा : प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया से बालाखटंगा तक बन रही सड़क से लोगों को परेशानी हो रही है. ठेकेदार ने पत्थर बिछा कर छोड़ दिया है, जिससे आये दिन हादसे हो रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि बरसात में सड़क बन रही है. इससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो रहा है. लोगों ने कहा कि घटिया सड़क बन रही है.
उक्त सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से बन रही है. 2.8 किमी सड़क है, जिसकी लागत एक करोड़ रुपये से ऊपर है. ग्रामीण प्रदीप दुबे ने कहा कि बरसात में सड़क बनाना यानि सरकारी राशि की बंदरबांट करने की तैयारी है. पत्थर बिछा कर छोड़ दिया गया है. उसके ऊपर न मिट्टी मोरम डाला है, न मिट्टी देकर समतल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >