घाघरा : प्रखंड में अवैध खाद व बीज की बिक्री को लेकर कृषि विभाग ने सप्ताहिक हाट में छापामारी की. जहां बीज बेच रहे बिचौलियों को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. इस संबंध में विभाग के आइपी पांडेय ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्रखंड में लगने वाले सप्ताहिक हाट व टोटांबी सप्ताहिक हाट में बीज व खाद के साथ दवा अवैध तरीके बेचे जाने की सूचना मिलने के बाद छापामारी की गयी. जिस वक्त छापेमारी हुई उस समय दुकानदार अपनी दुकान बंद कर लिये थे. उन्हें अंतिम चेतावनी देकर छोड़ा गया है. अगली बार पकड़े जाने पर एफआइआर कर जेल भेजा जायेगा.
सप्ताहिक हाट में कृषि विभाग ने की छापामारी
घाघरा : प्रखंड में अवैध खाद व बीज की बिक्री को लेकर कृषि विभाग ने सप्ताहिक हाट में छापामारी की. जहां बीज बेच रहे बिचौलियों को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. इस संबंध में विभाग के आइपी पांडेय ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर प्रखंड में लगने वाले सप्ताहिक हाट व टोटांबी […]
