सहयोग करें युवा : अध्यक्ष

गुमला : सुड़ी धर्मशाला में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र गुमला द्वारा विश्व योग दिवस पर जिलास्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. उद्घाटन स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया गया. प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि भूषण महतो ने कहा कि बुधवार को सारा देश योग साधना की ओर अग्रसर […]

गुमला : सुड़ी धर्मशाला में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र गुमला द्वारा विश्व योग दिवस पर जिलास्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. उद्घाटन स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया गया. प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि भूषण महतो ने कहा कि बुधवार को सारा देश योग साधना की ओर अग्रसर है. मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी स्वास्थ्य है.
स्वस्थ मस्तिष्क स्वस्थ्य शरीर के पास होता है. प्रथम सत्र में योगाभ्यास की कक्षा सुमिता देवी व सीता देवी ने संयुक्त रूप से ली. राष्ट्रगान के साथ योगाभ्यास कराया गया. द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि युवाओं की शक्तियों का उपयोग समाज, राष्ट्र व देश निर्माण में होना चाहिए. युवा वर्ग आगे आयें. कार्यक्रम का संचालन डोमन राम मोची ने किया. मौके पर भोला प्रसाद, अनिल गुप्ता, जयमंगल मिस्त्री, प्रमोद कुमार लोहानी, सीता देवी, सुनीता देवी, लक्ष्मण साहू, विक्रम सिंह यादव, हेमंत कुमार दास, सुबल सुनील मिंज, समन्वयक राजा गुप्ता, सोरिना टेटे, सुनील उरांव, वासुदेव उरांव, बैद्यनाथ उरांव, पवन केवट, सीमा बाड़ा, कलेश्वर भगत, संतोषी देवी, मंजू देवी, बलवंती कुमारी, प्रेमिका तिर्की, शशिकला कुमारी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >