झूठा बयानबाजी कर रहे हैं पंसस बैबुल: भाजपा

सिसई : सिसई मंडल भाजपा अध्यक्ष रवींद्र साहू व महामंत्री बसंत यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि पंचायत समिति के सदस्य बैबुल अंसारी को यह मालूम नहीं है कि विधायक व सांसद की पहल से सिसई प्रखंड में लगभग 500 करोड़ की विभिन्न योजनाओं पर काम चल रहा है. जहां तक पेयजल व बिजली […]

सिसई : सिसई मंडल भाजपा अध्यक्ष रवींद्र साहू व महामंत्री बसंत यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि पंचायत समिति के सदस्य बैबुल अंसारी को यह मालूम नहीं है कि विधायक व सांसद की पहल से सिसई प्रखंड में लगभग 500 करोड़ की विभिन्न योजनाओं पर काम चल रहा है. जहां तक पेयजल व बिजली की बात है, सिसई में जलमीनार निर्माण कार्य प्रगति पर है. ट्रांसफारमर खराब होने के बाद विधायक के प्रयास दो तीन दिन में ट्रांसफारमर लगाया जा रहा है. बैबुल अंसारी झूठी लोकप्रियता के लिए बयानबाजी कर रहे हैं. वहीं उपप्रमुख दीपकचंद्र अधिकारी ने पंसस की बैठक में हंगामा नहीं होने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >